​सपा डेलिगेशन ने पीड़ित परिवार से मिलकर दी आर्थिक सहायता, सुरक्षा और गिरफ्तारी की मांग

नामजद मुकदमे में शामिल सभी आठों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

Kapilvastupost

(बांसी, सिद्धार्थनगर)

​सिद्धार्थनगर जिले की बांसी विधानसभा क्षेत्र-304 के छीतौनी गांव में हुई हत्या की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पीड़ित परिवार से मिला और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।

​सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री, रामआसरे विश्वकर्मा तथा प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने पीड़ित परिवार को ₹20,000 की आर्थिक मदद दी। डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून ने भी अपनी ओर से सहायता प्रदान की।

​प्रशासन से मांग

​पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि: पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही नामजद मुकदमे में शामिल सभी आठों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

​उन्होंने बताया कि अभी तक केवल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि पांच आरोपी अभी भी खुले घूम रहे हैं।

​इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, विधायक सैय्यदा खातून,इदरीस पटवारी , पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, अजय चौधरी, शाहरुख खान, बैचई यादव, राम मिलन भारतीय, अभय गुप्ता, पारस नाथ विश्वकर्मा, बहराइची प्रेमी, विनोद यादव सहित कई सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।