​पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर में HIV/एड्स जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दी गई बचाव की जानकारी

गुरु जी की कलम से

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। विकासखंड बढ़नी के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को एचआईवी (HIV) और एड्स (AIDS) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के प्रति जागरूक करना था।

​इस अवसर पर एसएसके मैनेजर प्रमोद कुमार यादव ने विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और इससे जुड़े मिथकों बनाम सत्य से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि एड्स का कोई पूर्ण इलाज नहीं है, इसलिए जागरूकता और सावधानी ही इसका सर्वोत्तम बचाव है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “युवाओं में जागरूकता ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज का आधार है। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

​आईसीटीसी परामर्शदाता शीला यादव ने भी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस जागरूकता को केवल स्वयं तक सीमित न रखें, बल्कि अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी संक्रमित व्यक्ति को भेदभाव का सामना न करना पड़े।

​विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समय की मांग बताया।

​कार्यक्रम के दौरान एलटी अख्तर हुसैन, सीएलडब्ल्यू बब्बू गौतम, आशाराम यादव, धन्नजय पाठक, मलिक मोहम्मद अकरम, सीतू गुप्ता और शिवानी तिवारी सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।