📅 Published on: October 17, 2025
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन आज जनता इंटर कॉलेज असिधवा (चेतिया), बांसी में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 8:00 बजे हुआ, जहां माननीय सांसद जगदंबिका पाल जी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया।
मैराथन दौड़ में हजारों की संख्या में बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों से 11-11 खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए माननीय सांसद जगदंबिका पाल जी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
अपने उद्बोधन में माननीय सांसद जगदंबिका पाल जी ने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी में आज बांसी विधानसभा के जनता इंटर कॉलेज असिधवा (चेतिया) में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री जी का उद्देश्य है कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जाए।”
सांसद जी ने आगे कहा कि “सांसद खेल महोत्सव में हर आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। जब हमारे नागरिक स्वस्थ रहेंगे, तभी हमारा देश भी स्वस्थ और सशक्त बनेगा।”
मैराथन दौड़ में उपस्थित खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडे, आयोजन समिति के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अरुण प्रजापति, बांसी विधानसभा प्रभारी प्रिंस शर्मा ,अमरेंद्र प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, खेसरहा प्रधान संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राम भुआल निषाद, राकेश साहनी पवन अग्रहरी ,बबलू त्रिपाठी, पंकज गुप्ता ,मनोज चौबे ,मनोज वर्मा, पीआरओ विनय कुमार,खेल प्रशिक्षक चन्द्रभान मौर्य ,नागेंद्र सिंह सहित विद्यालय के समस्त खेल प्रशिक्षक ,अध्यापक एवं सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।