सौहार्द का संदेश लेकर सैफई रवाना हुई ‘साइकिल यात्रा’ चमन आरा रायनी ने सुभकामनाओं के साथ किया जत्थे को रवाना

kapilvastupost
​बांसी (सिद्धार्थनगर)। समाजवादी पार्टी (सपा) के युवा नेता लक्ष्मण प्रसाद यादव दीवाली के शुभ अवसर पर साइकिल से सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई के लिए रवाना हुए। आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश लेकर निकली इस यात्रा को नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

​नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा का मकसद आपसी सौहार्द का दिया जलाना है, जो एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के सभी नागरिकों के लिए एक संदेश है कि आने वाले 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

​​चमन आरा ने लक्ष्मण यादव की सपा के प्रति प्रतिबद्धता और समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा को सलाम किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगी।

​इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि आज देश और प्रदेश को निष्पक्ष सरकार की ज़रूरत है जो विकास करे, न कि नफ़रत और ईर्ष्या फैलाए। उन्होंने नागरिकों से इससे बचने और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।

​इस मौके पर कपिल देव, महताब आलम, सुधीर मौर्या, बुद्धिराम सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।