अवैध आयात-निर्यात पर कपिलवस्तु पुलिस का शिकंजा: कीवी फल जब्त, बिना चालान के प्लास्टिक स्क्रैप ले जा रहा ट्रक चालक गिरफ्तार

पूजा गुप्ता

कपिलवस्तु/नेपाल।

​पड़ोसी देश नेपाल में सीमा शुल्क धोखाधड़ी से आयात-निर्यात की जा रही विभिन्न वस्तुओं के खिलाफ कपिलवस्तु पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान लाखों रुपए के कीवी फल जब्त किए गए, साथ ही बिना चालान के पुराना प्लास्टिक स्क्रैप ले जा रहे एक ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लिया गया।

लावारिस 741 किलोग्राम कीवी फल जब्त

​रविवार को दोपहर 14:35 बजे, क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, कृष्णानगर, कपिलवस्तु के पुलिस दल ने कृष्णानगर नगर पालिका, वार्ड क्रमांक-02 के पास नेपाल से भारत में अवैध रूप से आयात-निर्यात करते हुए लावारिस छोड़े गये 741 किलोग्राम कीवी फल जब्त किए। इन फलों की अनुमानित कीमत ₹1,85,250 (एक लाख पचासी हजार दो सौ पचास मात्र) आंकी गई है। आवश्यक कार्रवाई हेतु जब्त की गईवी फल को सीमा शुल्क कार्यालय, कृष्णानगर को सौंप दिया गया है।

बिना चालान के प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक और चालक गिरफ्तार

​इसी क्रम में रविवार को सांय 07:10 बजे, कपिलवस्तु जिले के मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका, वार्ड नं0-04, गौरा के आन्तरिक सड़क खण्ड पर, पुलिस ने एक ट्रक (नम्बर ना 2 खा 9552), जो दोहनी से गौरा जा रहा था, को रोककर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक में लदे सामान का कोई चालान (इनवॉइस) नहीं था।

​ट्रक में 5730 किलोग्राम पुराने प्लास्टिक के टुकड़े (कार्टून) लदे थे, जिनकी कीमत ₹3,15,150 (तीन लाख पन्द्रह हजार एक सौ पचास) रुपये है। इसके अलावा, ट्रक का मूल्य ₹12,00,000/- (बारह लाख) रुपये आंका गया, जिससे जब्त वस्तुओं और ट्रक का कुल मूल्य ₹15,15,150 (पन्द्रह लाख पन्द्रह हजार एक सौ पचास) रुपये हो गया।

​पुलिस ने ट्रक और उसके चालक, सुग्रीम केवट (41), वार्ड नम्बर 6, मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका, रूपन्देही जिले को तुरंत हिरासत में ले लिया। आगे की विस्तृत जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों को राजस्व जांच कार्यालय, बुटवल, रूपन्देही भेज दिया गया है।