📅 Published on: October 18, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। विकसित उत्तर प्रदेश एवं विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में सिद्धार्थनगर जिले की नगर पंचायत कपिलवस्तु ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी उद्देश्य के तहत नगर पंचायत कपिलवस्तु के बोर्ड का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश बनाने में ‘विकसित नगर पंचायत कपिलवस्तु’ का हर संभव योगदान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में सदर विधायक श्यामधनी राही, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती देवी और सभी वार्ड सभासदों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
अधिकारी ने की प्रयासों की प्रशंसा
कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से प्रेरणा लेकर ही कपिलवस्तु भी विकास के पथ पर अग्रसर होगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम चुनने खान, लिपिक सूरज प्रताप सिंह, सोनू रावत, राजकुमार चौधरी, संदीप मोदनवाल, आशीष गिरी, महावीर, कमरुद्दीन, दिलीप कुमार और विपिन सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बोर्ड के इस विशेष सत्र को विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।