सच्चे नायकों का सम्मान’ जगदंबिका पाल ने सफाई कर्मियों में बांटे उपहार, चेहरे पर आई मुस्कान

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमन्त जायसवाल ने कहा मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हमें अपने नगर की सेवा करने का अवसर दिया है।
​आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—अपने नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और प्रगतिशील बनाना। यह तभी संभव है जब शासन और प्रशासन के साथ-साथ आप सभी नगरवासी कदम से कदम मिलाकर चलें। अंत में उन्होंने जनता की मांगों को सांसद के सामने रखते हुए

इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव की मांग, पुराने पुल के बगल में एक नए पुल बनाए जाने की मांग,बाईपास रोड से कस्बे को जोड़ने की मांग करी।
Kapilvastupost
​दीपावली के शुभ अवसर पर नगर पंचायत उसका बाजार स्थित पड़ाव में एक समारोह के दौरान सांसद/वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल ने नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को उपहार वितरित कर एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन ‘स्वच्छता दूतों’ के योगदान को स्वीकारते हुए उन्हें सम्मानित किया।

नगर पंचायत उसका में आयोजित एक सादे और आत्मीय कार्यक्रम में पाल ने सभी सफाई कर्मियों को दीपावली के उपहार भेंट किए। इन उपहारों में मिठाइयाँ और आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।

इस मौके पर बोलते हुए जगदंबिका पाल ने कहा, “हमारे ये सफाई कर्मी ही सच्चे नायक हैं। त्योहारों के समय जब सभी अपने घरों में व्यस्त होते हैं, तब भी ये शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए काम करते हैं। हमें उनके श्रम और समर्पण का सम्मान करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि यह छोटा सा उपहार उनके अथक परिश्रम के प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका है।

​उपहार पाकर सफाई कर्मियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। एक सफाई कर्मी सिपुल ने बताया, “साहब ने जो सम्मान दिया, वह उपहार से कहीं ज्यादा मूल्यवान है। इससे हमें महसूस होता है कि हमारे काम को पहचान मिल रही है।

इस पहल की स्थानीय जनता और सामाजिक संगठनों ने भी खूब सराहना की है। उनका मानना है कि इस तरह के प्रयासों से समाज में सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी और उनका मनोबल ऊँचा होगा।

इस दौरान एस.पी अग्रवालसांसद प्रतिनिधि हेमन्त जामवाल  न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधि ,राकेश आर्य मण्डल अध्यक्ष भाजपा ,बृजेश उपाध्याय मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा ,धीरेन्द्र दूबे मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा ,रणजीत सिंह जिलाध्यक्ष बी.डी.सी. ,डा० अरुण प्रजापति ,​रामदेव कन्नौजिया ,​दिलीप सिंह ​दीपू सिंह , ​विजय कश्यप, सोमनाथ मिश्र आदि उपस्थित रहे।