कपिलवस्तु विधानसभा 303 के पकडिहवा में PDA जन चौपाल, प्रदीप पत्थरकट बोले जनता की आवाज अब दबने वाली नहीं

अज़ीज़ अहमद 

पकडिहवा, सिद्धार्थनगर।
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के पकडिहवा में PDA जन चौपाल का कार्यक्रम उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। जन चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समाजवादी समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

जन चौपाल में युवजन सभा के जिला अध्यक्ष राम सेवक लोधी, जिला पंचायत सदस्य रमजान अली, युवजन सभा के जिला महासचिव कलाम भाई, जिला उपाध्यक्ष  विंध्याचल चौधरी, संघर्षों के साथी भाई अंगद यादव, समाजवादी साथी भाई कल्लू, समाजवादी साथी अनिल यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे समाजवादी नेता प्रदीप पत्थरकट ने कहा कि जनता आज बदलाव चाहती है और PDA जन चौपाल का मकसद है कि हर गांव की आवाज सीधे नेतृत्व तक पहुंचे।

प्रदीप पत्थरकट ने जोश भरते हुवे कहा: कपिलवस्तु की जनता अब सिर्फ सुनने नहीं आई है, अब जनता अपने हक की बात जोर से बोल रही है। PDA का यह आंदोलन हर उस परिवार की आवाज है जो महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं से जूझ रहा है। हम गांव-गांव जाकर जनता की बात लिख रहे हैं, और ये आवाज अब दबने वाली नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार जाकर वास्तविक मुद्दों को उठा रहे हैं और पकडिहवा की यह जन चौपाल उसी दिशा में एक मज़बूत कदम है।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगे की रणनीति तय की और यह घोषणा की कि आने वाले दिनों में गांव स्तर पर और भी बड़ी चौपालें आयोजित की जाएंगी।