एनएच 730 पर घास फूस और टहनियों ने सड़क को बनाया संकरा, सफर में बढ़ी दुश्वारी, अपराधियों को भी मिल रहा मौका

शोहरतगढ़ में मेढ़वा से मड़वा चौराहे तक स्थित खराब

बढ़नी में ब्लाक मोड़ से  ह्रदय नगर मोड़ तक स्थित ख़राब

गुरु जी की कलम से 

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर घास फूस और पेड़ों की बढ़ती टहनियों ने सड़क की चौड़ाई कम कर दी है। सड़क किनारे उगी झाड़ियां और ऊपर झुकी शाखाएं वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। कई जगहों पर टहनियां इतनी नीचे झुक गई हैं कि सड़क पर साफ दिखाई देना मुश्किल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दृश्यता कम होने से आए दिन हादसों का खतरा बढ़ जाता है। रात के समय तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। सबसे चिंता की बात यह है कि झाड़ियों की आड़ और अंधेरा होने पर अपराधी भी इसका फायदा उठाते हैं, जिससे राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे की झाड़ियों और टहनियों की तुरंत कटान कराई जाए, ताकि सड़क फिर से सुरक्षित और सुगम हो सके।