शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में वार्षिक मेला: रचनात्मकता और उत्साह से सराबोर रहा आयोजन 

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर।
शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में रविवार को वार्षिक मेले का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। मेले में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की जोशीली भागीदारी देखने को मिली। नपा अध्यक्ष गोविंद माधव ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, नेतृत्व गुण और सामुदायिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।

मेले में छात्रों द्वारा लगाए गए खाने-पीने के स्टाल सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। मिक्की माउस झूला, ट्रैम्पोलिन, मोमो, चाउमीन, बर्गर सहित विभिन्न स्टॉलों ने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का भी मन मोह लिया।

स्कूल के अध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव और निदेशक अनुराग गोयल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य अनुपम तिवारी ने कहा कि यह मेला स्कूल की समग्र शिक्षा नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है।

इस तरह वार्षिक मेला बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ सीख का भी अनूठा अवसर बनकर सफल रहा।