एस.आई. आर.प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं बीएलओ को जिसके कारण आम मतदाता परेशान -अमजद खान फिरोज

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर सुभासपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि जनपद में चल रहे SIR (Special Intensive Revision) कार्यों में भारी अनियमितताएँ सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि अधिकांश बी.एल.ओ. को स्वयं ही SIR प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं है, जिसके कारण आम मतदाता परेशान हैं।

1. डुमरियागंज इटवा शोहरतगढ़ आदि तहसीलों के नगर पंचायत के कई बूथों पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची अब तक अपलोड नहीं की गई है,
जिसके चलते वहाँ के लोग SIR फार्म भरने से वंचित हैं।

2. जनपद के अधिकांश जगहों पर बी.एल.ओ. फार्म अपलोड ही नहीं कर पा रहे हैं।

तकनीकी खामियों और अपर्याप्त प्रशिक्षण के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
इन परिस्थितियों को देखते हुए सुभासपा पार्टी भारत निर्वाचन आयोग से तीन प्रमुख मांगें करती है।

1. SIR फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर से बढ़ाकर कम से कम 31 दिसंबर की जाए, ताकि किसी भी पात्र eligible नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूट न सके।

2. सभी बी.एल.ओ. को उचित प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे नागरिकों की सही तरीके से मदद कर सकें।

3. तकनीकी खराबियों को तत्काल प्रभाव से दूर किया जाए, ताकि फार्म अपलोड प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
हमारा उद्देश्य है कि हर पात्र नागरिक चुनावी लोकतंत्र में अपना अधिकार सुरक्षित रूप से दर्ज करा सके। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाती है और तब तक आवाज़ उठाती रहेगी जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता।