न्यू होप हॉस्पिटल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर मानवता की सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से न्यू होप हॉस्पिटल द्वारा एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।
न्यू होप हॉस्पिटल के एम. बी. एस. डा.अरूण कुमार पाठक के नेतृत्व मे यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। डाक्टर अरूण कुमार पाठक, नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं ।वहीं डाक्टर अरविंद कुमार मिश्रा जनरल फिजीसियन हैं।

और कई प्रकार के इलाज करते हैं। छाती रोग, ब्रेन, किडनी, शुगर, और बीपी से संबंधित जटिल रोगों के विशेषज्ञ हैं। महिलाओं के सम्बन्धित जच्चा-बच्चा केन्द्र की सुविधा उपलब्ध है।

शिविर के दौरान उन्होंने और उनकी टीम ने बड़ी संख्या में मरीजों की निःशुल्क जांच की और उन्हें महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

कैंप का आयोजन न्यू होप हास्पिटल के प्रांगण में किया। जिससे स्थानीय लोग आये।