📅 Published on: December 3, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर:
ग्राम पंचायत दुधवनिया बुज़ुर्ग के ग्राम पंचायत सहायक फराहीम खान ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के तौर पर अपनी कार्य कुशलता का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने SIR कार्य में 93% फीडिंग और 90% मैपिंग का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर एक मिसाल कायम की है।
उनके इस सराहनीय योगदान को देखते हुए, आज उन्हें अपर जिला अधिकारी महोदय, सिद्धार्थनगर और उप जिलाधिकारी महोदय, शोहरतगढ़ द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
फराहीम खान को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
सम्मानित होने के बाद फराहीम खान ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूंगा।”
उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से पूरे ग्राम पंचायत दुधवनिया बुज़ुर्ग में खुशी का माहौल है। फराहीम खान का यह गौरवपूर्ण क्षण न केवल ग्राम पंचायत बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बन गया है।