​सहकारी समिति सचिव पर गंभीर आरोप: खाद की कालाबाजारी और किसानों से दुर्व्यवहार का मामला

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में किसानों के लिए चलाई जा रही साधन सहकारी समिति में बड़े पैमाने पर अनियमितता और कालाबाजारी का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान संजय निषाद समेत सात प्रार्थीगणों ने मुख्यमंत्री को एक लिखित शिकायत (दिनांक 01-12-2025) भेजकर न्याय पंचायत वारिकपार पो०-कोलुई, तहसील-इटवा में संचालित साधन सहकारी समिति के सचिव राजेन्द्र प्रसाद पर कार्रवाई की मांग की है।

​सरकारी दर से अधिक पर खाद बेचना और ‘टैगिंग’ का आरोप

​शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सचिव राजेन्द्र प्रसाद खुलेआम खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है:

  • यूरिया खाद की एक बोरी को सरकारी रेट ₹268 के बजाय ₹300 में बेचा जा रहा है।

  • ​किसानों को जबरन इफ्को नैनो खाद (कीमत ₹150) भी लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। शर्त यह रखी जाती है कि जो नैनो खाद नहीं लेगा उसे यूरिया नहीं दी जाएगी (इसे ‘टैगिंग’ कहा जाता है, जो अवैध है)।

​दुर्व्यवहार और सरकार की छवि खराब करने का आरोप

​पत्र में यह भी बताया गया है कि समिति के सचिव राजेन्द्र प्रसाद उपभोक्ताओं व समिति के सदस्यों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और उनके साथ बदतमीजी करते हैं। प्रार्थीगणों का कहना है कि सचिव के इस रवैये से सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की छवि भी खराब हो रही है।

​प्रार्थीगण की सूची और जांच की मांग

​इस गंभीर मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से निम्नलिखित प्रार्थीगणों ने की है, जिन्होंने 1 दिसंबर 2025 को आवेदन दिया है।

संजय निषाद

ग्राम प्रधान (ग्राम पंचायत जोकरैला)

2

उत्ई प्रसाद

सदस्य

3

राजकुमारी पत्नी रघुनाथ

4

राधा पत्नी राजेन्द्र

5

बहादुर पुत्र सुरजू

6

मुन्नीदेवी पत्नी गुरुचरन

7

महगू पुत्र विताने