Siddhartha nagar news – दबंगों के हौसले बुलंद नसेडी व्यक्ति को बेरहमी से पीटा

Niyamtullah Khan

सिद्धार्थनगर डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पोखरा कानून-गो में दबंगों द्वारा की गई दबंगई।
खेत में पिता के पास जा रहे एक मासूम बच्चे को शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने बेरहमी से पीट दिया।

विरोध करने पर दबंगों ने घर पर चढ़कर पिता, पुत्र और माँ को भी जमकर पीटा।

मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हमले में परिवार के सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित परिवार ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित का आरोप —
जब वह बेंवा CHC पर मेडिकल कराने पहुंचा तो गांव के दबंग प्रिंस पांडेय ने डॉक्टर को मेडिकल करने से रोक दिया।
पीड़ित का कहना है कि आरोपी राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर ग्रामीणों पर दबंगई करते हैं और अब लगातार मार डालने की धमकी भी दी जा रही है।

पुलिस से पीड़ित परिवार न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहा है।