📅 Published on: December 23, 2025
Kapilvastupost
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। गिरते तापमान और शीतलहर ने जनजीवन के साथ-साथ मवेशियों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। ऐसे में विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत खजुरिया शर्की से मानवता और जीव-सेवा की एक सराहनीय तस्वीर सामने आई है।
शारिक खान की पहल: ठंड से सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शारिक खान ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खजुरिया शर्की स्थित गौशाला में संरक्षित पशुओं को ठंड से बचाने के लिए विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। उनके कड़े निर्देशों के बाद गौशाला में सुबह और शाम को अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि पशुओं को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके।
मीडिया से बात करते हुए शारिक खान ने बताया कि हमारी गौशाला विकास खंड बढ़नी में सबसे बड़ी गौशाला है हमारा प्रयास है कि इस भीषण ठंड में बेजुबान पशुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए गौशाला में तिरपाल लगाने और निरंतर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुविधाओं से लैस है खजुरिया शर्की गौशाला
केवल ठंड से बचाव ही नहीं, बल्कि शारिक खान की देखरेख में गौशाला को सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है: आहार: पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा और पुआल की उपलब्धता। पशुओं के लिए स्वच्छ जल का प्रबंध। केवल सर्दी ही नहीं, बल्कि गर्मी के मौसम के लिए भी बिजली और पंखों का पूरा इंतजाम किया गया है।
गौरक्षकों की टीम मुस्तैद
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गौरक्षकों की पूरी टीम दिन-रात सेवा में जुटी हुई है। इस अवसर पर तव्वाब, किशोर, शमशेर, रामलाल, लवकुश, रामतीरथ, सत्येन्द्र, इरशाद, जगराम, मालती, मंजू और सहानी सहित कई ग्रामीण व सेवादार मौजूद रहे।