बढ़नी में युवाओं ने पेश की मिसाल, ‘शराब नहीं, दूध पियो’ अभियान के साथ हुआ सनातनी नव वर्ष का स्वागत

गुरु जी की कलम से
​बढ़नी (सिद्धार्थनगर): आज दिनांक 1 जनवरी 2026 को पश्चिमी संस्कृति और सभ्यता के बढ़ते प्रभाव और नव वर्ष के अवसर पर बढ़ते नशे के चलन के विरोध में विश्व हिन्दू रक्षा संगठन एवं विश्व हिन्दू परिषद द्वारा एक संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। “शराब नहीं, दूध पियो” के संकल्प के साथ बढ़नी ब्लॉक के व्यस्ततम चौराहे पर राहगीरों को केसरिया दूध का वितरण कर भारतीय संस्कारों का संदेश दिया गया।​

अभियान का सफल नेतृत्व विश्व हिन्दू रक्षा संगठन के बस्ती मंडल अध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव एवं विहिप के प्रखंड मंत्री शुभम गुप्ता द्वारा किया गया।

युवाओं को नशे की कुरीतियों से बचाकर सनातनी गौरव और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना।
​संदेश: “पाश्चात्य संस्कृति छोड़ो, सनातनी संस्कार अपनाओ” के नारों के साथ नव वर्ष को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई।

पदाधिकारियों का वक्तव्य:
मंडल अध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि उत्सव के नाम पर नशा करना हमारे संस्कारों का हिस्सा नहीं है। वहीं प्रखंड मंत्री शुभम गुप्ता ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति हमारी जड़ों को कमजोर कर रही है, जिसके विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
​कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति:
अभियान को संजय मित्तल (जिला उपाध्यक्ष, विहिप), कौशल कुमार (जिला संयोजक, VHRS) और विनीता कमलपुरी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

सहयोग एवं कार्यकर्ता:
कार्यक्रम में संजय कुमार (जिला अध्यक्ष, VHRS), रमेश चौधरी (ब्लॉक अध्यक्ष बढ़नी, VHRS), रमेश मौर्य, राजकपूर, अनिल वर्मा और गोलू सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। क्षेत्र के व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया।