📅 Published on: January 4, 2026
इस भीषण ठंड में कोई भी अभावग्रस्त व्यक्ति असुरक्षित न रहे, इसी उद्देश्य से यह छोटा सा प्रयास किया गया है। अजय प्रताप सिंह (समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य)
Niyamtullah khan
सिद्धार्थनगर (बांसी)। बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए बांसी विकासखंड के ग्राम पंचायत फूलपुर में राहत कार्य की एक सराहनीय पहल सामने आई है। समाजसेवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) अजय प्रताप सिंह द्वारा गांव के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
स्वयं की पहल से पहुंचाई राहत
यह कंबल वितरण कार्यक्रम समाजसेवी अजय प्रताप सिंह ने व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित किया था। उनका मुख्य उद्देश्य गांव के उन निर्धन परिवारों तक मदद पहुंचाना था, जिन्हें इस हाड़ कपा देने वाली ठंड में संसाधनों के अभाव के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने की सराहना
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने अजय प्रताप सिंह के इस मानवीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और भाईचारे की भावना को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य व्यक्ति
वितरण कार्यक्रम के दौरान अजय प्रताप सिंह के साथ कई क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से बलवंत कुमार, हरीश कुमार ,हीरालाल ,राम चन्द्र ,कमलेश ,दूधनाथ ,अर्जुन
बाबू राम आदि शामिल रहे।