📅 Published on: January 4, 2026
Niyamtullah khan
लखनऊ/सिद्धार्थनगर | 04 जनवरी, 2026
उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलबदल और समीकरणों के बदलने का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज सिद्धार्थनगर जिले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को उस वक्त बड़ी मजबूती मिली, जब पीस पार्टी के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय सचिव मौलाना अरबाब फारुकी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ‘पतंग’ का दामन थाम लिया।
प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने दिलाई सदस्यता।
राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शौकत अली साहब ने मौलाना अरबाब फारुकी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद सलमान मालिक और सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष निशात अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में यह बड़ा राजनीतिक परिवर्तन संभव हुआ।
क्यों खास है अरबाब फारुकी का आना?
मौलाना अरबाब फारुकी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक शानदार वक्ता और अंतरराष्ट्रीय मामलों के गहरे जानकार माने जाते हैं। स्थानीय जानकारों का कहना है कि उनके AIMIM में आने से सिद्धार्थनगर, विशेषकर डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का ग्राफ काफी ऊपर जाएगा।
प्रमुख नेताओं की मौजूदगी
इस सदस्यता ग्रहण समारोह में पार्टी के कई दिग्गज चेहरे शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से शम्स तबरेज़ खान (विधानसभा अध्यक्ष, डुमरियागंज) ,समीर चौधरी (पूर्व जिला अध्यक्ष) और भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
बदलेगा सियासी समीकरण
मौलाना फारुकी के आने से यह स्पष्ट है कि आगामी चुनावों से पहले AIMIM जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं ने संकल्प लिया कि वे मजलिस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएंगे और वंचितों की आवाज़ बुलंद करेंगे।