📅 Published on: March 15, 2026
Kapilvastupost
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
नगर पंचायत बढ़नी में पेट्रोल पंप के निकट समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेंद्र मिश्रा ‘मशाल’ के संयोजन में एक भव्य ‘दावत-ए-रोजा इफ्तार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सांप्रदायिक सौहार्द पर जोर
सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि रोजा इफ्तार जैसे कार्यक्रम हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल हैं। उन्होंने कहा, “ऐसी आयोजनों से समाज में नफरत फैलाने वाली सियासी ताकतों को मुंह की खानी पड़ती है। समाजवादी पार्टी सदैव इस कोशिश में रहती है कि सदियों पुरानी एकता और भाईचारे का पैगाम जन-जन तक पहुंचे।
LPG संकट पर सरकार को घेरा
भाईचारे के संदेश के साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने क्षेत्र में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत का मुद्दा उठाते हुए कहा आम आदमी परेशान: गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगी हैं, जिससे जनता त्रस्त है।
अर्थव्यवस्था पर असर: गैस की कमी के कारण कई होटल और रेस्तरां या तो बंद हो गए हैं या बंद होने की कगार पर हैं।
सरकारी विफलताओं पर कटाक्ष: उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए झूठा प्रचार कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, जबकि हकीकत में कमर्शियल गैस की सप्लाई पूरी तरह ठप है।
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में सपा नेता भीष्म शंकर तिवारी, पूर्व चेयरमैन निसार बागी, डॉ. सरफराज अंसारी, सागर पाठक, जावेद भाई, शकील शाह, सभासद निजाम, मो. इब्राहिम और मसूद अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।