📅 Published on: March 18, 2026
गुरु जी की कलम से
सिद्धार्थनगर जिले की राजनीति में अपनी सेवा और समर्पण के लिए पहचानी जाने वाली भाजपा जिला मंत्री अनीता जायसवाल को शासन ने उनकी कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए नगर पंचायत बढ़नी का सभासद मनोनीत किया है। इस घोषणा के बाद से ही क्षेत्र के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
सेवा और शिक्षा का संगम
अनीता जायसवाल न केवल जमीन से जुड़ी नेता हैं, बल्कि उच्च शिक्षित भी हैं। उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से राजनीति शास्त्र में परास्नातक (M.A.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके राजनीतिक निर्णयों और जनसेवा के कार्यों में स्पष्ट रूप से झलकती है।
विरासत में मिला जनसेवा का जज्बा
अनीता जायसवाल का परिवार दशकों से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रहा है। उनके पति स्वर्गीय राकेश जायसवाल 80 के दशक से ही भाजपा के एक बेहद कर्मठ और जुझारू नेता के रूप में सक्रिय थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी की मजबूती और जनता की यथाशक्ति मदद करने में समर्पित कर दिया था। आज अनीता जायसवाल उसी सेवा की मशाल को आगे बढ़ा रही हैं।
शोहरतगढ़ विधानसभा का प्रमुख महिला चेहरा
नगर पंचायत क्षेत्र और शोहरतगढ़ विधानसभा में अनीता जायसवाल की पहचान एक साहसी और सक्रिय महिला नेत्री के रूप में है। महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने के स्वभाव ने उन्हें क्षेत्र का एक प्रभावशाली चेहरा बना दिया है।
रिपोर्टर से बात करते हुवे अनीता ने बताया शासन द्वारा सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन मैं पूरी निष्ठा के साथ करूँगी। नगर के विकास और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।
बधाइयों का तांता
अनीता जायसवाल को सभासद मनोनीत किए जाने पर शोहरतगढ़ और बढ़नी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों और उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।