📅 Published on: March 18, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर/इटवा: खुनियांव ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेलिया डीह में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। यहाँ के निवासी अबरार चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र अरमान चौधरी ने बुधवार को रमजान के 28वें दिन अपने जीवन का पहला रोज़ा रखा।
इतनी कम उम्र में कड़ी धूप और प्यास के बावजूद अरमान ने पूरे उत्साह के साथ अपना रोज़ा मुकम्मल किया। दिन भर घर के बड़ों के साथ नमाज और इबादत में वक्त बिताने के बाद, शाम को आयोजित घरेलू इफ्तार पार्टी में उन्होंने रोज़ा खोला। इस मौके पर मासूम ने न केवल अपने परिवार बल्कि मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए भी दुआ मांगी।
हौसला अफजाई के लिए उमड़े ग्रामीण
अरमान के इस पहले रोज़े पर उनकी हिम्मत बढ़ाने के लिए गांव के गणमान्य नागरिक और परिजन एकत्र हुए। पिता अबरार चौधरी के साथ मंजूर अहमद हसन, गुमान अली, शाहबाज, शकील चौधरी, नबी हुसैन, नासिर चौधरी और अली रजा ने बच्चे को दुआएं दीं।
वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दद्दन सिंह, डॉक्टर निसार अहमद खान, पत्रकार सुनील श्रीवास्तव और नंदलाल सोनी ने भी मासूम अरमान को उपहार भेंट कर मुबारकबाद दी। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी उम्र में ऐसी धार्मिक निष्ठा बच्चों में अनुशासन और धैर्य की भावना पैदा करती है।