📅 Published on: March 18, 2026
Kapilvastupost
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।
विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत रमवापुर खास में बुधवार को आपसी भाईचारे और सौहार्द की एक अनुपम तस्वीर देखने को मिली। ग्राम सचिवालय पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आगामी होली और ईद के शुभ अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों और पंचायत कर्मियों को मिठाई एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान व ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि होली और ईद जैसे त्यौहार हमारी साझी संस्कृति का हिस्सा हैं। ये पर्व हमें आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम, अमन और सामाजिक एकता के सूत्र में बंधने का संदेश देते हैं। उन्होंने जोर दिया कि त्योहारों की असली खुशी मिल-जुलकर रहने और एक-दूसरे का सम्मान करने में ही निहित है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
सम्मान समारोह के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी राम स्वरूप गुप्ता, लेखपाल, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक और शिक्षक मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही गांव के विकास और सेवा में तत्पर रहने वाले शिक्षा मित्र, सफाई कर्मचारी, ग्राम पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, रसोइया, कोटेदार और सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर सहित अन्य सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र एवं मिष्ठान देकर उनकी सेवाओं को सराहा गया।