ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने की कीमतों में भारी उछाल, 1.56 लाख के पार पहुंचा भाव

पंद्रह दिन पहले सोना 24 कैरट लगभग एक लाख चालीस हजार रुपये प्रति दस ग्राम था| चांदी दो लाख चालीस हजार रुपये प्रति किलोग्राम था | 

गुरु जी की कलम से 

खाड़ी देशों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर की खबरों ने सर्राफा बाजार में हलचल तेज कर दी है। बुधवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रति दस ग्राम सोने की कीमत में पिछले पंद्रह दिन में 10 से 11 हजार रुपये का भारी उछाल आया है।

आसमान छूते दाम: पिछले पंद्रह दिनों में बढ़ी कीमतें, महंगी कीमतों के बावजूद दुकानों पर उमड़ी भीड़

आमतौर पर कीमतें बढ़ने पर ग्राहक बाजार से दूरी बना लेते हैं, लेकिन इस बार स्थिति इसके उलट है। शादियों के सीजन और भविष्य में दाम और अधिक बढ़ने की आशंका के चलते लोग बड़ी संख्या में ज्वेलरी शोरूम पहुंच रहे हैं।

शादियों की खरीदारी: ग्राहकों का मानना है कि यदि अभी खरीदारी नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में बजट और बिगड़ सकता है। अनीता द्विवेदी जैसी कई महिलाएं अब ‘भारी’ के बजाय ‘हल्के’ जेवरों को प्राथमिकता दे रही हैं ताकि शादी की रस्में पूरी हो सकें।

बाजार का अनुमान: शोरूम मालिकों का कहना है कि सीजफायर और वैश्विक अस्थिरता के कारण यह अनुमान पहले से था। फिलहाल बाजार में अनिश्चितता का माहौल है और दाम और ऊपर जाने के संकेत मिल रहे हैं|