📅 Published on: April 10, 2026
Kapilvastupost
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर) | 10 अप्रैल, 2026**
समाजवादी पार्टी कार्यालय शोहरतगढ़ में आज भारत के महानतम शासकों में से एक, सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती सादगी और गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले महानायक थे चंद्रगुप्त मौर्य
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य मात्र एक शासक नहीं, बल्कि अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने वाले महानायक थे।
उन्होंने कहा चंद्रगुप्त मौर्य ने प्राचीन भारत के बिखरे हुए जनपदों को एकजुट कर पहली बार एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की। उनके शासनकाल में भारत की सीमाएं सुदूर देशों तक फैली थीं। समाजवादी पार्टी सम्राट चंद्रगुप्त के सामाजिक न्याय और समावेशी शासन के मूल्यों का सदैव सम्मान करती है।
मौर्य साम्राज्य का कालखंड था ‘स्वर्णिम युग’
समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश मौर्या ने मौर्य वंश के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौर्य समाज का इतिहास वीरता और पराक्रम से भरा रहा है। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का कालखंड भारतीय इतिहास का स्वर्णिम युग माना जाता है, जिसमें प्रजा सुखी थी और न्याय की प्रधानता थी। आज के समय में उनके आदर्श और भी प्रासंगिक हो गए हैं।
इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय चौरसिया (राष्ट्रीय सचिव, छात्रसभा), इरशाद (जिला सचिव),संजय यादव,शादाब खान,दयानंद पाण्डेय आदि
सभी नेताओं ने एक स्वर में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के शासन और उनकी कुशल कूटनीति से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।