एस एस बी द्वारा व्यापरियों के उत्पीडन के सम्बन्ध में विधायक विनय वर्मा को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

nizam ansari खुनुवा / शोहरतगढ़

भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के खुनुवा बाजार में बुधवार को व्यापारियों व नागरिकों ने प्रदर्शन करते हुए 43 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जवानों पर व्यापारियों ,बॉर्डर से गुजर रही महिलाओं, लड़कियों को परेशान व उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। घंटो तक प्रदर्शन करने के बाद व्यापारियों ने पूरे दिन अपने दुकान को बंद रखने का निर्णय लिया। जिला मुख्यालय पहुंचकर व्यापारियों ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को एसएसबी द्वारा उत्पीड़न किए जाने सम्बन्धी 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।


व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट द्वारा व्यापारियों का आये दिन उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही साथ सीमा पर दुकानदारों को परेशान करने और भारत और नेपाल से आने जाने वाले महिलाओं और लड़कियों को भी उत्पीड़ित किये जाने का आरोप नागरिकों ने लगाया। शोहरतगढ़ बाजार से सामान लेकर जाने वाले व्यापारियों को खुनुवा चेक पोस्ट पर रोक कर अनाधिकृत रूप से परेशान किया जाना और सामानों का जीएसटी बिल व अन्य कागजात मांग कर उत्पीड़ित किया जाता है।

विधायक विनय वर्मा ने व्यापारी समाज को भरोषा दिलाया गया कि भविष्य में इस तरह की कार्यवाही नहीं होगी इसके लिए बॉर्डर के डी आई जी और जिले के आला अधिकारीयों से बात होगी व्यापारी हितों के साथ समझौता नहीं होगा उन्होंने आशा जताई है कि एस एस बी आगे से व्यापारी उत्पीडन एवं आम नागरिकों को परेशान नहीं किया जाये जिससे जा आन्दोलन की स्थित उत्पन्न हो |

व्यापारियों ने यह भी कहा कि सशस्त्र सीमा बल के उत्पीड़न से खुनवा क्षेत्र के व्यापारी व नागरिक काफी परेशान हैं। विधायक को मांगपत्र सौंपते हुए प्रकरण की जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई कराने की गुहार व्यापारियों ने लगाई है।
इस दौरान दिनेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रभु दयाल गुप्ता, कृष्णा मिश्रा, सुनील मिश्रा, कुबेर गुप्ता, अमन कसौधन, रविंदर, दीपू तिवारी, विपुल कसौधान, मंटू, अनिल गुप्ता, दुर्गेश,संदीप कुमार, पिंटू, शिवचरण चौधरी, गणेश, बद्रीनाथ, संतोष कुमार, वीरू, विनोद आदि लोग मौजूद रहे।

कार्यवाहक कमांडेंट 43 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सुस्वपन कुंडू

खुनुवा बाजार में व्यापारियों द्वारा प्रदर्शन कर लगाया गया आरोप निराधार है। खुलेआम तस्करी पर सीमा पर जवान द्वारा अंकुश लगाने का काम किया जाता है। एसएसबी के ऊपर उत्पीड़न किए जाने का आरोप निराधार है। बड़े पैमाने पर पिकअप के माध्यम से कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामानों की तस्करी की जा रही थी। जिस पर नकेल कसा गया है। छोटे व फुटकर सामान ले जाने वालों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post