📅 Published on: May 10, 2026
सिद्धार्थनगर/डेस्क।
दुनिया में माँ का स्थान सबसे ऊपर है और उनके निस्वार्थ प्रेम व त्याग के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आज ‘मदर्स डे’ (Mother’s Day) पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर जहाँ हर कोई अपनी माँ को खास महसूस करा रहा है, वहीं विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने भी हवा के सफर के दौरान माताओं को एक अनूठा और भावुक सम्मान दिया है।
हाथ से लिखे संदेश ने जीता दिल
आज इंडिगो एयरलाइन्स से यात्रा कर रहे सिद्धार्थ नागर के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ विमल कुमार दिवेदी उनकी पत्नी अनीता दिवेदी और उनके बच्चे यात्रा कर रहे थे | उड़ान के दौरान महिला यात्रियों को इंडिगो की ओर से हाथ से लिखे गए व्यक्तिगत शुभकामना संदेश और उपहार भेंट किए गए। इस संदेश में बेहद मार्मिक शब्दों में लिखा गया— “आप एक अद्भुत माँ हैं और सबसे खूबसूरत बात यह है कि आपको इसके लिए कोशिश नहीं करनी पड़ती, यह आप में स्वाभाविक है।” सफर के दौरान मिले इस अचानक सम्मान और प्यार से महिला यात्रियों की आँखें नम हो गईं। डॉ अनीता दिवेदी ने इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि माँ के प्रति इस तरह का सम्मान उनके सफर को यादगार बना देता है।
हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है यह दिन
बता दें कि मदर्स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज और परिवार में माँ के योगदान को याद करना और उन्हें सम्मान देना है।
कपिलवस्तु पोस्ट की ओर से भी सभी माताओं को ‘मदर्स डे’ की हार्दिक शुभकामनाएँ।