📅 Published on: June 24, 2026
Kapilvastupost
**बढ़नी (सिद्धार्थनगर)।** विकास खंड बढ़नी के सभागार में आज (24 जून 2026) ग्राम रोजगार सेवकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। पूर्व सूचना के आधार पर बुलाई गई इस बैठक में सर्वसम्मति से एक बड़ा निर्णय लेते हुए पुराने संगठन को भंग कर दिया गया और नई कार्यकारिणी (नए संगठन) का चयन किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी ग्राम रोजगार सेवकों ने नए पदाधिकारियों के नामों पर अपनी सहमति जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
**नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी:**
नए संगठन के सुचारू रूप से संचालन के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
*ब्लॉक अध्यक्ष:** अमित कुमार पाठक
*ब्लॉक उपाध्यक्ष:** वीरेन्द्र कुमार चौधरी
*ब्लॉक महामंत्री:** परवेज खान
*संगठन मंत्री:** सोहन लाल यादव
*मीडिया प्रभारी:** पंकज कुमार चौधरी
*ब्लॉक संरक्षक:** राम सूरत यादव
*सह-संरक्षक:** आलोक कुमार
*ब्लॉक कोषाध्यक्ष:** मनोज कुमार चौधरी
**सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित**
बैठक के दौरान मौजूद सभी ग्राम रोजगार सेवकों ने नए पदाधिकारियों के चयन का हाथ उठाकर और सर्वसम्मति से समर्थन किया। इसके बाद बैठक के समापन की घोषणा की गई। नवनिवुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार पाठक ने खंड विकास अधिकारी (BDO), बढ़नी को पत्र लिखकर नए संगठन के गठन की आधिकारिक सूचना प्रेषित कर दी है। इस दौरान आलोक चतुर्वेदी , महेश यादव ,राम सूरत यादव ,सोहन यादव ,राम दयाल , परवेज आलम , बब्बन चौहान , दिनेश पाल , संजय कुमार , वीरेंद्र चौधरी , जय प्रकाश यादव , मनोज चौधरी आदि उपस्थित रहे।