बढ़नी को बड़ी सौगात – 19.66 करोड़ की लागत से CHC में अपग्रेड होगा बढ़नी स्वास्थ्य केंद्र, विधायक विनय वर्मा ने जताई खुशी

* प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बढ़नी अब 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बनेगा।

गुरु जी की कलम से
* परियोजना के तहत 20 बेड का ‘जच्चा-बच्चा केंद्र’ भी किया जाएगा तैयार।
* कुल लागत ₹19,66,11,000 में से ₹9,83,05,000 की पहली किश्त जारी।
**शोहरतगढ़ (17 जुलाई 2026):** शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से एक ऐतिहासिक और बेहद खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के सरकारी प्रयासों के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बढ़नी को अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के रूप में उच्चीकृत (अपग्रेड) करने का आधिकारिक आदेश जारी हो गया है।
इस पूरी परियोजना की कुल लागत **19 करोड़ 66 लाख 11 हज़ार रुपए** से अधिक है, जिसके सुचारू संचालन के लिए शासन द्वारा **9 करोड़ 83 लाख 5 हज़ार रुपए** की प्रथम किश्त भी अवमुक्त (जारी) कर दी गई है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब बढ़नी में न सिर्फ 30 बेड का आधुनिक अस्पताल तैयार होगा, बल्कि स्थानीय महिलाओं और नवजातों के बेहतर इलाज के लिए 20 बेड का एक समर्पित **जच्चा-बच्चा केंद्र** भी बनाया जाएगा।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए स्थानीय लोकप्रिय विधायक श्री विनय वर्मा ने अपनी खुशी जाहिर की और इसे जनता की जीत बताया। विधायक विनय वर्मा ने कहा:
“मेरे शोहरतगढ़ परिवार के लिए यह बहुत ही खुशी और गौरव का क्षण है। आप सभी के सहयोग और मेरे निरंतर प्रयासों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस बड़े कार्य को मंजूरी दी है। आज तक शोहरतगढ़ के इतिहास में ऐसा ऐतिहासिक कार्य पूर्व में कभी नहीं हो पाया था, लेकिन मेरी देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से आज यह संभव हो सका है।”
उन्होंने आगे भावुक होते हुए कहा:“मैं आपका बेटा हूँ और आपने मुझे अपनी सेवा के लिए चुना है। मैंने वादा किया था कि जब तक यह कार्य शासन द्वारा अनुमोदित नहीं होगा, मैं चैन से नहीं बैठूँगा। यह मेरी अकेले की सफलता नहीं, बल्कि आप सभी देवतुल्य जनता की सफलता है। इस कार्य से शोहरतगढ़ विधानसभा के बढ़नी में स्वास्थ्य का एक बड़ा बुनियादी ढाँचा तैयार होगा और हमारे क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं भागना पड़ेगा, बल्कि उनके घर के नजदीक ही जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।”
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का जताया आभार
विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ की जनता की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विधायक ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए यह भी कहा कि शोहरतगढ़ के विकास से जुड़े अन्य सभी लंबित प्रस्तावों को भी जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर और अधिक बदलेगी।