📅 Published on: July 21, 2026
गुरु जी की कलम से
**बलरामपुर:**
राजकीय कार्यों में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के मामले में बलरामपुर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पचपेड़वा में तैनात उप निरीक्षक (उ.नि.) जोखन प्रसाद को पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सोशल मीडिया पर खुली थी पोल
पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ तथ्यों और प्रारंभिक जांच से यह बात सामने आई थी कि उ.नि. जोखन प्रसाद ने एक अभियोग की विवेचना (जांच) में गंभीर लापरवाही बरती है। अपने कर्तव्यों के प्रति इस तरह की शिथिलता से अनुशासित पुलिस बल की छवि धूमिल हुई है, जिसे देखते हुए एसपी ने सोमवार, 20 जुलाई को यह कड़ा कदम उठाया।
निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित
एसपी विकास कुमार ने स्पष्ट किया है कि पुलिस बल में अनुशासन और विभागीय कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दारोगा को निलंबित करने के साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच कमेटी का गठन भी कर दिया गया है, जो मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।