📅 Published on: July 26, 2026
गुरु जी की कलम से
**सिद्धार्थनगर (बढ़नी):** केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं नगर पंचायत बढ़नी के सभासद त्रियुगी नाथ अग्रहरि ने कपिलवस्तु पोस्ट रिपोर्टर के सवाल जवाब के दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री के त्यागपत्र, छात्रों के असंतोष और भविष्य के सुधारों पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया।
अग्रहरि जी ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भाजपा सरकार की नैतिक जवाबदेही का प्रतीक है। विपक्षी आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार किसी राजनीतिक दबाव में नहीं, बल्कि जनहित और तथ्यों के आधार पर फैसले लेती है।
परीक्षा पत्रों में धांधली की शिकायतों पर उन्होंने बताया कि निष्पक्ष जांच जारी है। दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए सरकार **फास्ट ट्रैक कोर्ट** का गठन कर रही है।
छात्रों और अभिभावकों का विश्वास बहाल करने के लिए परीक्षा व्यवस्था को तकनीक-आधारित, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
नए शिक्षा मंत्री की प्राथमिकता: आने वाले समय में परीक्षा एजेंसियों की जवाबदेही तय करना, सख्त कानून लागू करना और युवाओं को निष्पक्ष माहौल देना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
त्रियुगी नाथ अग्रहरि ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त किया कि उनकी मेहनत और भविष्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।