डुमरियागंज – साजिदा हॉस्पिटल में NEET UG 2026 के सफल विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान, एसडीएम, डॉ. आफरीदा , डॉ रफ़ीउल्लाह खान और डॉ. बदरे आलम खान ने दी बधाई

कठिन परिश्रम और अनुशासन से प्राप्त सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा: डॉ. आफरीदा
निजाम अंसारी
*सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज।* नगर पंचायत डुमरियागंज स्थित साजिदा हॉस्पिटल में NEET UG 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस (MBBS) में चयनित एवं नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें मेडल, शॉल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
एसडीएम विवेकानंद मिश्रा और डॉ. आफरीदा रहे मुख्य अतिथि
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी (SDM) डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा एवं डॉ. आफरीदा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन से प्राप्त यह सफलता अन्य सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने कहा, *”बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।”* उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।
लगन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य संभव: डॉ. बदरे आलम खान
जिले के मशहूर चिकित्सक डॉ. बदरे आलम खान ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र सेवा का सबसे उत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि लगन, निरंतरता और सही मार्गदर्शन के बल पर छात्र किसी भी कठिन परीक्षा को क्रैक कर सकते हैं। डॉ. बदरे आलम ने चयनित सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें एक संवेदनशील एवं समर्पित डॉक्टर बनने की सलाह दी।
इन मेधावियों ने जिले का नाम किया रोशन
नीट परीक्षा में बेहतरीन अंक हासिल कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले चयनित छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में, शिवम यादव
,फारिया खान ,रमित पाण्डेय ,स्वाती पाण्डेय ,मो० फहीम जीलानी ,अदनान अफजल ,अबरार अहमद ,रजनीश यादव
,मो० कासिम फारूकी ,रितिक कमला पुरी ,मो॰ फजील फारूकी ,हसान जमील
सहित लगभग 15 मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास की जीत: डॉ. रफीउल्लाह खान
साजिदा हॉस्पिटल के प्रबंधक/डायरेक्टर डॉ. रफीउल्लाह खान ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की अनवरत मेहनत, अभिभावकों के अटूट विश्वास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये सभी विद्यार्थी भविष्य में एक उत्कृष्ट चिकित्सक बनने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज की सेवा करेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार जी.एच. कादिर ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार जी. एच. कादिर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता, रितेश श्रीवास्तव, शमीम, विजय, गोविंद, जाकिर, ग्रीस मिश्रा, जहीर फारूकी, अर्शी, करम हुसैन सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, अस्पताल स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।