📅 Published on: August 3, 2026
Kapilvastupost
जोगिया:
जोगिया थाना क्षेत्र के कोयड़ा गांव में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी दरोगा यादव (45 वर्ष), पिता राम किशोर, सुबह गांव के पास स्थित बूढ़ी राप्ती नदी के बंधे पर अपनी भैंस चराने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए वे पास के एक पीपल के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
बारिश के दौरान ही गरज-चमक के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर दरोगा यादव बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। बिजली का झटका इतना तेज था कि उनकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन टूटकर दो टुकड़ों में बंट गया।
घटना को देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में पहुंचे ग्रामीण और परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। एसओ अभय सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी है और पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है।