बसपा का मास्टरस्ट्रोक: शमीम अहमद बने सिद्धार्थनगर ‘मुस्लिम भाईचारा’ के जिला संयोजक, मिश्री लाल गौतम को सह-संयोजक की कमान

Kapilvastupost
**सिद्धार्थनगर।**
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देशों पर संगठन को और मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। बसपा मंडल संयोजक जब्बार अहमद और मंडल संयोजक के.के. गौतम ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर में **शमीम अहमद को जिला संयोजक (मुस्लिम भाईचारा)** तथा **मिश्री लाल गौतम को जिला सह-संयोजक** के पद पर मनोनीत किया गया है।
**”2027 में बहन जी को 5वीं बार मुख्यमंत्री बनाना लक्ष्य” — शमीम अहमद**
जिला संयोजक पद की नई जिम्मेदारी मिलने पर शमीम अहमद ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा “हमारी सर्वप्रिय नेता बहन कुमारी मायावती जी ने जिस आशा और विश्वास के साथ हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना हमारी पहली प्राथमिकता है। बसपा ने सिद्धार्थनगर में मुस्लिम समाज को पार्टी से जोड़ने की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे हम पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि संगठन ने उनके साथ मिश्री लाल गौतम को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी है।

दोनों मिलकर जिले के **प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुँचेंगे** और बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को मजबूत करेंगे।
शमीम अहमद ने हुंकार भरते हुए कहा कि पार्टी का एकमात्र लक्ष्य आने वाले वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहन कुमारी मायावती जी को **पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री** बनाना है, और इसके लिए जमीनी स्तर पर पूरी ताकत से काम किया जाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।