होम्योपैथी के विख्यात चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा ‘स्वास्थ्य रक्षक सम्मान-2026’ से सम्मानित

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर।

होम्योपैथी चिकित्सा जगत में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके मशहूर चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा की उपलब्धि में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। मानव सेवा फाउंडेशन, पटना की ओर से उन्हें चिकित्सा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “स्वास्थ्य रक्षक सम्मान-2026” से नवाजा गया है।

डॉ. भास्कर शर्मा लंबे समय से निष्ठापूर्वक होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली के जरिए जन-सामान्य तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं। चिकित्सा कार्य के साथ-साथ वह विभिन्न सामाजिक व मानव सेवा के अभियानों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके इसी समर्पण और जनसेवा के भाव को रेखांकित करते हुए मानव सेवा फाउंडेशन, पटना ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना।

राष्ट्रीय मंच पर डॉ. शर्मा को मिले इस गौरवपूर्ण सम्मान से सिद्धार्थनगर सहित पूरे जनपद और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय गणमान्य नागरिकों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने डॉ. भास्कर शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की है।