सिद्धार्थनगर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भव्य स्वागत, पूर्व न पा अध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने पहनाया चांदी का मुकुट

निज़ाम अंसारी 

**सिद्धार्थनगर।** समाजवादी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सिद्धार्थनगर आगमन पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा शोहरतगढ़ प्रत्याशी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी के निजी आवास पर आयोजित स्वागत समारोह आकर्षण का केंद्र बना रहा। जमील सिद्दीकी ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य सम्मान दिया, जिसकी चर्चा पूरे जिले में जोर-शोर से हो रही है।

चांदी का मुकुट पहनाकर किए गए इस अनोखे और आत्मीय स्वागत से सपा प्रदेश अध्यक्ष गदगद नजर आए। उन्होंने जमील सिद्दीकी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाजवादी पार्टी का वास्तविक हृदय प्रेम है। सपा का नेता चाहे गांव में हो या शहर में, उसके भीतर सम्मान और आत्मीयता का भाव कूट-कूट कर भरा होता है।

**2027 विधानसभा चुनाव और संगठन मजबूती पर मंथन**

सपा प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन में नई ऊर्जा भरने और आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीतियों को धार देने के उद्देश्य से हुआ। उन्होंने बांसी, नगर पंचायत कपिलवस्तु (बर्डपुर पार्टी कार्यालय) और सिद्धार्थनगर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जिले की सभी सीटों पर पार्टी की स्थिति की समीक्षा की। विशेष रूप से शोहरतगढ़, बांसी और कपिलवस्तु में पिछली हारों के सिलसिले को तोड़कर 2027 में जीत दर्ज करने की रणनीति पर गंभीर मंथन किया गया। वहीं, शोहरतगढ़ से पूर्व प्रत्याशी रहे जमील सिद्दीकी की अगुवाई में जुटी भारी भीड़ और शक्ति प्रदर्शन ने क्षेत्र में सपा की मजबूत दावेदारी का संदेश दिया।

**दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी**

दौरे के दौरान सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून, महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव व बांसी पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी, पूर्व प्रत्याशी मोनू दुबे, जावेद खान , कमरूजमा, सुनीता गोस्वामी, डॉ. प्रमोद यादव, प्रदेश सचिव विजय चौधरी, कमाल अहमद खान, बरकत अली राईनी ,राम मिलन भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।