शिवपति महाविद्यालय में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चलाया व्यापक सफाई अभियान

Kapilvastupost

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। उच्च शिक्षा विभाग की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दोपहर 12:30 बजे से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ‘रानी लक्ष्मीबाई इकाई’ एवं ‘स्वामी विवेकानन्द इकाई’ के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान, कला, शिक्षा संकाय तथा पुस्तकालय क्षेत्र में वृहद साफ-सफाई की गई।

प्लास्टिक मुक्त परिसर और गाँव-घर में जागरूकता का आह्वान

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने घर और गाँव में भी प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाएं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए इस आयोजन को सफल एवं गरिमामय बनाया। इस प्रकार ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम ने महाविद्यालय परिवार में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त किया।