वाई-फाई लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 7 लोग घायल; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
📅 Published on: September 19, 2026
Kapilvastupost
डूमरियागंज (सिद्धार्थनगर): भवानीगंज थाना क्षेत्र के पथरपुरवा चौराहे पर वाई-फाई लगाने के मामूली विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में कुल सात लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मेहनताना मांगने को लेकर हुआ विवाद प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रेहरा निवासी अंकित पुत्र परमेश्वरी, भवानीगंज थाना क्षेत्र के पथरपुरवा चौराहे पर सैदू पुत्र रमजान की दुकान पर वाई-फाई लगाने पहुंचे थे। काम पूरा होने के बाद मेहनताना मांगने को लेकर पास की दुकान पर खरीदारी कर रहे हिसामुद्दीनपुर निवासी अभिनंदन पुत्र रामकुमार से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद अंकित ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी।
रात में घर पहुंचकर की मारपीट बताया जा रहा है कि रात करीब आठ बजे एक वाहन से कुछ लोग हिसामुद्दीनपुर स्थित अभिनंदन के घर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं।
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:
हिसामुद्दीनपुर निवासी: कुलदीप (28), अभिनंदन (23) और रामकुमार (54)।
रेहरा निवासी: परमेश्वरी (50), समीर (18), अंकित (30) और सौरभ कुमार (23)।




