खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना प्राथमिकता: जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष बने डॉ. चंद्रेश उपाध्याय

सब-हेडिंग: निर्विरोध हुआ निर्वाचन, प्रदेश से आए पर्यवेक्षक की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चुनाव

निजाम अंसारी 
सिद्धार्थनगर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के चुनाव में रविवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिले के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. चंद्रेश उपाध्याय को एक बार फिर अध्यक्ष और सोनू गुप्ता को सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। अन्य पदों पर भी सदस्यों की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रदेश से आए चुनाव पर्यवेक्षक वी.आर. वरुण की देखरेख में सर्वसम्मति से डॉ. चंद्रेश उपाध्याय दूसरी बार अध्यक्ष और सोनू गुप्ता जिला सचिव चुने गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं जिला सचिव सोनू गुप्ता ने कहा कि संगठन को सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को एथलेटिक्स से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
अन्य पदाधिकारी (सभी निर्विरोध):
संरक्षक: अब्दुल मन्नान, विनोद त्रिपाठी
पूर्व चेयरमैन: मो. जमील सिद्दीकी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: देवेंद्र पांडेय
उपाध्यक्ष: नैय्यर कमाल, प्रदीप वर्मा, उपेंद्र नाथ उपाध्याय, दयाशंकर पांडेय
वरिष्ठ संयुक्त सचिव: चंद्रभान मौर्या
संयुक्त सचिव: रवींद्र गुर्जर, गोपाल प्रसाद, सैय्यद गुलाम हुसेन रिजवी, सत्येंद्र गुप्ता
कोषाध्यक्ष: राम कृष्ण साहू
सदस्य: अब्दुल मुबीन, राजकुमार यादव, प्रीती जायसवाल, कमलेश भारती, निशा कुमारी, वर्तिका गौड़, फरीदा खातून
जिला सचिव सोनू गुप्ता ने कहा कि संगठन को सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को एथलेटिक्स से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला ओलंपिक संघ के सचिव मो. इब्राहिम ने किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए खेल गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा की।
इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, कमलेंद्र चौधरी, सच्चिदानंद शुक्ला, रत्नेश सिंह, रवींद्र यादव, सत्य प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।