आजाद समाज पार्टी ने इटवा विधानसभा से काली चरण यादव पर जताया भरोसा, बनाया प्रत्याशी/प्रभारी

निजाम अंसारी

सिद्धार्थ नगर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी सांगठनिक गतिविधियों को तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चन्द्र शेखर आजाद के निर्देश और प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर प्रभारियों/प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी कर दी गई है।

जारी की गई इस सूची के तहत सिद्धार्थ नगर जिले की इटवा विधानसभा सीट (संख्या 305) से काली चरण यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार

इटवा विधानसभा सीट से नाम की घोषणा होते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। काली चरण यादव (ओ.बी.सी. वर्ग) को जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा।

केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी पत्र में सभी मनोनीत प्रभारियों से यह अपेक्षा की गई है कि वे दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

समर्थकों ने दी बधाइयां

घोषणा के बाद से ही काली चरण यादव को क्षेत्र के  मासूम अली राईनी जिला कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र भारती जिला अध्यक्ष सलीम राईनी मोहम्मद नईम राईनी, अभय भारती,शमीम अख्तर, अख़्तर हुसैन , मंगेश यादव, रोहित, वासुदेव कशौधन, शिवानन्द वर्मा, शंभू कश्यप, दीपक सोनी, मोहम्मद शमीम (राजा)  गणमान्य लोगों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए जनता के मुद्दों के लिए मुस्तैदी से संघर्ष करने का संकल्प लिया है।