📅 Published on: October 1, 2026
KAPILVASTUPOST
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार को श्री राम निवास फाउंडेशन ट्रस्ट एवं ‘निफा’ (NIFA) सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान महाअभियान का सफल आयोजन किया गया। माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 125 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
जनप्रतिनिधियों व चिकित्सकों की रही गरिमामयी मौजूदगी
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक श्री श्याम धनी राही, सांसद प्रतिनिधि श्री एस.पी. अग्रवाल, समाजसेवी सत्य प्रकाश राही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सिद्धार्थनगर तथा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद के कई प्रमुख समाजसेवी, शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं चिकित्सक भी कार्यक्रम के साक्षी बने।
125 यूनिट रक्त का हुआ सकुशल संग्रह
ब्लड बैंक प्रभारी श्री अशोक मिश्र के कुशल नेतृत्व में डॉक्टरों और ब्लड बैंक की टीम ने सभी 125 रक्तदाताओं का सकुशल रक्तदान कराया। रक्तदान के पश्चात आयोजक निफा सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष श्री हिमांशु द्विवेदी एवं मंचासीन गणमान्य अतिथियों द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों, चिकित्सकों, ब्लड बैंक कर्मियों तथा 50 ‘रक्तदाता एडमिनों’ को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया।
हिमांशु द्विवेदी के मानवीय प्रयासों की हुई सराहना
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक एवं निफा सिद्धार्थनगर अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी को उनके अभूतपूर्व मानवीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 2025 में भी उनके नेतृत्व में 95 यूनिट रक्तदान संपन्न कराया गया था। हिमांशु द्विवेदी न केवल सिद्धार्थनगर बल्कि लखनऊ, बनारस और बस्ती जैसे जिलों में भी जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर निरंतर मानवीय मदद पहुंचा रहे हैं।
निफा के प्रमुख योद्धा व रक्तवीर हुए सम्मानित
कार्यक्रम में निफा सिद्धार्थनगर के समर्पित योद्धाओं एवं रक्तवीरों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से:
देवेंद्र त्रिपाठी, बृजराज ओझा, जीतेन्द्र पाण्डेय, महेश मिश्र, आशुतोष तिवारी, देवकी नंदन उपाध्याय, उत्कर्ष श्रीवास्तव, राम शंकर पाण्डेय, सुधाकर मिश्र, योगेंद्र पाण्डेय ,श्रीमती सलोनी शर्मा, श्रीमती कोमल मिश्रा, आशुतोष मिश्र, सुग्रीम यादव, देवेंद्र यादव, अश्विनी पाण्डेय, दिनेश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, माधव प्रसाद पांडेय तथा आलोक कुमार चतुर्वेदी समेत अनेक रक्तवीर शामिल रहे।