गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई रीजनल स्कूल एक्सपो में लिया हिस्सा, करियर मार्गदर्शन से मिली नई दिशा

गोरखपुर के करियर गाइडेंस कार्यक्रम में पहुंचे जीएनपीएस सिद्धार्थनगर के विद्यार्थी

निजाम अंसारी

सिद्धार्थनगर। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल, सिद्धार्थनगर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित रीजनल स्कूल एक्सपो एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम में सहभागिता की। यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर को गोरखपुर स्थित जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी मिली। उन्होंने शिक्षा विशेषज्ञों से संवाद किया और भविष्य की शैक्षणिक व व्यावसायिक संभावनाओं को लेकर नई जानकारियां हासिल कीं। इस मंच ने बच्चों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आगे की राह चुनने की समझ दी।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, सोच-समझकर करियर चुनने और भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए तैयार करते हैं।

विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। स्कूल का संदेश है: “आज सीखेंगे, कल नेतृत्व करेंगे।”