सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर लगेगा जुर्माना – ईओ

देवेन्द्र श्रीवास्तव

उसका बाजार।
शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। नगर क्षेत्र में कोई भी दुकानदार या ग्राहक सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते पाया गया तो भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। यह बातें नगर पंचायत उसका के अधिशाषी अधिकारी जितेंद सिंह यादव ने कही है। उन्होंने कहा है कि प्लास्टिक की थैली के प्रयोग से पर्यावरण की काफी नुकसान हो रहा है और पृथ्वी पर जीवों के जीवन पर भी खतरा है। स्वस्थ्य जीवन के लिए सभी लोग जागरूक होकर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाए। सभी दुकानदार व ग्राहक कपड़े व कागज के थैली का प्रयोग करे। इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। ईओ ने कहा है कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जल्द ही अभियान चलाकर प्लास्टिक की थैली का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही की जाएगी।सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के अभियान सफल बनाने के लिए जागरूकता व जांच अभियान लगातार चलाया जायेगा।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post