रैली निकाल कर संचारी रोग के रोकथाम के प्रति लोगों को किया जागरूक

शिक्षा , स्वास्थ्य और जागरूकता से रोगों पर पाया जा सकता है नियंत्रण – नलिनीकान्त मणि त्रिपाठी

डॉ शाह आलम शोहरतगढ़

संचारी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए शिवपति इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स व छात्र- छात्राओं द्वारा शुक्रवार को रैली निकाली गई। रैली को विद्यालय से प्रधानाचार्य डॉ नलिनी कान्त मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली भ्रमण के दौरान एनसीसी कैडेट्स व छात्र- छात्राओं ने अपने-अपने हाथों में संचारी रोग के रोकथाम व बचाव के उपायों से सम्बंधित पोस्टर, बैनर और स्लोगन कचरा कचरे दानी में, सोयें मच्छरदानी में, हम सब ने यह ठाना है,संचारी रोग पर नियंत्रण पाना है, चूहा, मच्छर और छछूंदर घुसने न दें घर के अन्दर ,स्वच्छता की अपनाना है, रोग को दूर भगाना है, आदि नारे लिखे तख़्तितियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली विद्यालय से चलकर गड़ाकुल तिराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोलघर, भारत माता चौक, पुलिस पिकेट तिराहा आदि स्थानों का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय वापस लौटी। प्रधानाचार्य डॉ नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने रैली से वापस एकत्रित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोगों की जागरूकता और सहभागिता से संचारी रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है। सभी छात्र अपने गांव में अन्य नागरिकों को भी रोग से बचाव की जानकारी दें और रोगों के रोकथाम के लिए अभियान में योगदान देने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान विक्रम प्रसाद यादव, रामविलास यादव, कैप्टन डॉ हेमंत राज उपाध्याय, फर्स्ट ऑप्शन बृजेंद्र मणि तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post
21:22