यात्री वाहनों के लिए 72 घंटे बंद रहेगा अयोध्या गोरखपुर हाईवे
📅 Published on: July 21, 2022
23 जुलाई से ही अयोध्या के लिए रवाना होने लगेंगे कांवड़िए,26 जुलाई को आधी रात के बाद दी जाएगी आवागमन की छूट।
प्रजेश कुमार
अयोध्या
कावड़ यात्रा के दौरान बस्ती सिद्धार्थनगर गोरखपुर से लखनऊ यात्रा करने वाले यात्रियों को आगाह किया जा रहा की आगामी 23 जुलाई से 72 घंटे अयोध्या गोरखपुर फोरलेन वाहनों के लिए बंद रहेगा।
इस दौरान गोरखपुर बस्ती से फैजाबाद लखनऊ आने जाने वाले वाहन डायवर्ट रूट से सफर करेंगे।जिस से कावंडियो को कोई परेशानी न हो। लेकिन इस दौरान शव वाहन वा एंबुलेंस नही रोके जायेंगे।
फोरलेन के डायवर्जन का रूट इस प्रकार से है
–गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन संतकबीर नगर से डायवर्ट कर बखिरा नंदौर खेसरहा बांसी होते हुए आगे भेजे जाएंगे। वा सरकारी बसों को बस्ती बड़ेबन ब्रिज से मनौरी बेवा चौराहा से उतरौला गोंडा होते हुए लखनऊ जायेंगे।
–अम्बेडकर नगर टांडा से बस्ती आने वाले वाहनों को कलवारी घनघटा मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
– लखनऊ फैजाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को कटरा लकड़मंडी की ओर और गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट कर मनकापुर उतरौला डुमरियागंज बांसी नन्दौर बखिरा होते हुए गोरखपुर भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।


