किशोर किशोरी सशक्तिकरण प्रशिक्षण की हुई शुरुआत

गुरु जी की कलम से
बर्डपुर, सिद्धार्थनगर 21 जुलाई। ब्लॉक संसाधन केन्द्र बर्डपुर के सभागार में क्षेत्र के सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कुल 45 शिक्षक शिक्षिकाओं का तीन दिवसीय किशोर किशोरी सशक्तिकरण एवं उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का विधिवत आगाज हुआ। मास्टर ट्रेनर मनीषा सरोज ने बताया कि यूनिसेफ के तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग से बालिका की शिक्षा सशक्तिकरण एवं जीवन कौशल शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। जिसके तहत जेंडर विभेद जैसे विषय पर विस्तार से चर्चा की।
एक अन्य मास्टर ट्रेनर चंचल ने बताया कि हार्मोनल प्रॉब्लम की वजह से लोगों के अंदर अपोजिट एक्टिविटी देखने को मिलती हैं। हमें ऐसे लोगो के साथ विभेद पैदा नही करना चाहिए। समान व्यवहार करना चाहिए। बॉडी लैंग्वेज और सेक्स के बारे में बहुत विस्तार से चर्चा कर इन्हें भी समाज के मुख्य धारा से अलग नहीं समझने का सुझाव दिया।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में बताई गई बातें छात्र छात्राओं में शेयर कर उन्हें जागरूक करने का कार्य करे। तभी इस प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से कलीमुल्लाह, कविता चौधरी, अब्दुल अजीज, कृष्णा आर्या, बुद्धिराम, श्रद्धा सक्सेना, भारत प्रसाद, शारदा देवी, राम सेवक, किरण दूबे, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, रेनू यादव, हबीबा अजीज, नमिता यादव, कृष्णानंद, गीता उपाध्याय, मुन्नी लाल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post