सिद्धार्थनगर – कांग्रेस पार्टी के संगठन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
📅 Published on: July 31, 2022
विशाल दुबे
सिद्धार्थ नगर 31 जुलाई/ आज़ जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के संगठन की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के संगठन चुनाव अधिकारी श्री राम गिडलानी भी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राम गिडलानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले दिनों पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया था जिसमें बूथ स्तर के प्रतिनिधि चुने गए थे। अब आगे संगठन निर्माण में उन चुने गए बूथ प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी काजी सुहेल अहमद ने कहा कि सिद्धार्थ नगर में पचास हजार नये सदस्य बनाए गए हैं जो एक कीर्तिमान है।
पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम, इटवा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरशद खुर्शीद एवं बांसी की पूर्व प्रत्याशी किरन शुक्ला ने कहा कि सिद्धार्थ नगर जनपद में पार्टी का संगठन बहुत मजबूती से काम कर रहा है हम सब मिल जुल कर जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
बेठक को जिला उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा, डा• नादिर सलाम, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, सादिक अहमद एवं कृष्ण बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर दीपक यदुवंशी, मैनुद्दीन खान, अनिल सिंह अन्नू, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, जितेन्द्र धर द्विवेदी, प्रमोद कुमार, मुकेश चौबे, राम वृक्ष यादव, आसिफ रिज्वी, इनामुर्रसमान, ज्योति पाण्डेय, अशोक गुप्ता, असलम खुर्शीद, राजेश शास्त्री, विंध्याचल चौधरी, शौकत अली, राशिद शाह, तिलकराम साहनी, मतिऊल्लाह खान, मोबीन खां, पप्पू खान, जमाल अहमद, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


