तीन नेपाली नागरिकों से मिले करोड़ों के चरस

एस एस बी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पकड़े गए तीनों नेपाली 50वी वाहिनी के कमांडेंट अशोक बिस्वास सर ने बढ़नी आकार चरस जब्ती का जायजा लिया और साथ ही शानदार उपलब्धि पर जवानों को बधाई दी।


निज़ाम अंसारी


सिद्धार्थनगर। शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ/अवैध शराब/ड्रग्स के बिक्री, परिवहन पर रोकथाम अभियान के तहत 10 किलो 860 ग्राम चरस कीमत एक करोड़ आठ लाख साठ हजार का तीन अभियुक्तों के पास से अवैध चरस बरामद किया है। तीनों तस्कारों में एक पुरुष व दो महिला को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक, सुरेश चन्द्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक, रमेश चन्द्र पाण्डेय क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देश पर जनपदीय पुलिस बल व सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम द्वारा अपराध नियंत्रण व तस्करी पर रोकथाम हेतु पीलर संख्या 567 बहद ग्राम मुड़िला थाना क्षेत्र धेबरुआ में गश्त कर रहे थे। इस दौरान संयुक्त टीम द्वारा चरस तस्करी करने वाले 07 पुरुष व 02 महिला तस्करों को बुधवार को वीर बहादुर परिहार के कब्जे से 3 किलो 47 ग्राम, प्रथम महिला तस्कर के कब्जे से 3 किलो 93 ग्राम व द्वितीय महिला तस्कर के कब्जे से 4 किलो 720 ग्राम चरस बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1- वीर बहादुर परिहार उर्फ गोपाल सिंह पुत्रमानबहादुर (उम्र 42 वर्ष) निवासी ग्राम गोडाकोट गुल्मी दरवार, गांव पालिका वार्ड नं. 3 थाना तमघास जिला गुलमी राष्ट्र नेपाल।

02- दो नफर महिला अभियुक्ता निवासिनी नेपाल राष्ट्र

पूछताछ का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि “नेपाल से कम दाम में खरीदकर हिमांचल प्रदेश मे ले जाकर टूरिस्टो को अधिक दाम मे बेंचकर लाभ कमाते है” |

गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय

पीलर संख्या 56’7 बहद ग्राम मुड़िला थाना ढ़ेबरुआ से, दिनांक 24- 08-2022 समय 20:30 बजे |

बरामदगी का विवरण

01-0.860 किग्रा0 अवैध चरस(कुल अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 0 करोड़ 08 लाख 60 हजार रु0 लगभग) |

02- 03 अदद मोबाइल फोन

03- 8580 रु. भारतीय व 6495 नेपाली रुपया।

बरामदगी/गिरफ्तार करने वाली पुलिस व 358 टीम

01- श्री पंकज शाहा सहायक सेनानायक 50वी वाहिनी 558 जनपद बलरामपुर।

02- उ. नि. बृजेश सिंह थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।

03- 253 सम्मी खोलिया (ई-कम्पनी) 5५0वी वाहिनी 558 जनपद बलरामपुर।

0८,.- हे. का. राजेश गौड़ थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।

05- का. (00 शमशेर सिंह (ई-कम्पनी) ५0वी वाहिनी 558 जनपद बलरामपुर।

06- का0 (500 सुनील मुर्म मय डाग 3८.9 पाए ५0वी वाहिनी 558 जनपद बलरामपुर।

0’7- का. विनोद कुमार पासवान थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर। 08- म. का. पुष्पा कुमारी थाना ट्रेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।

09- म. तीन. मनीषा कुमारी थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।

https://www.facebook.com/100006141280189/videos/1516341692137595/ पुलिस और एस एस बी का प्रेस कॉन्फ्रेंस

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post