दो बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर में एक की मौके पर मौत तीन घायल
📅 Published on: August 26, 2022
घायल महफूज आलम का हालत गंभीर बताया जा रहा है।
M R badhni
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को समय लगभग 12 बजे ढेबारुआ थाना क्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग निवासी संदीप और स्नेही पुत्र रवि 16 वर्षीय अपने छोटे भाई शुभम 4 वर्षीय का आधार कार्ड बनवाने जा रहा था ढेबरुआ की ओर से आ रहा महफूज आलम पुत्र आमिरुल्लाह खान जियाभारी निवासी अपने निजी काम से वापस घर आ रहा था कि जमधरा गांव के पास ही दोनों बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें ढेकहरी बुजुर्ग स्नेही पुत्र रवि 16 वर्षे की मौके पर मौत हो गई और महफूज आलम जियाभारी हालत नाजुक बताते हुए सिद्धार्थनगर के लिए भेज दिया गया जहां निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है जहां हालत नाजुक बताया जा रहा है।
इस संबंध में ढेबरुआ थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


