कृषि विभाग की तरफ से ब्लाक स्तरीय किसान गोष्ठि का आयोजन
📅 Published on: December 10, 2021
सद्दाम खान
बढ़नी सिद्धार्थ नगर
ब्लाक बढ़नी के सभागार में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अन्तर्गत किसान गोष्ठि का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उन्नतशील बीज एवं अनुदान, रबी फसलों,मृदा स्वास्थ्य, फसल अवशेष प्रबन्धन, जैविक खेती, मशरूम, वर्मीकम्पोस्ट, कृषि रक्षा,यंत्रीकरण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन, गन्ना की खेती, जल प्रबंधन,भूमि प्रबंधन आदि विषयों पर जानकारी दिया गया। चर्च के दौरान दिनानाथ ने कहा वर्मी कम्पोस्ट और मशरूम आज महिलाओं और किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।इसमें किसी भी प्रकार तकनीक का प्रयोग नही किया जाता है बल्कि थोड़ा जानकारी है तो मशरूम और जैविक खेती कर सकते हैं।इसमें गोबर,भूषा,गौ मूत्र आदि प्राकृतिक वस्तुओं के प्रयोग करते हैं। शिवेंद्र नाथ पांडेय ने उन्नतशील बीज और अनुदान संबंधित जानकारी दी।विक्रम सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन पर किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए आवाहन किया।महेंद्र पाल ने कृषि रक्षा पर कहा कि किसानों को फसल बुवाई से पहले और बाद में किट नियंत्रण, खरपतवार नस्ट करने संबंधित जानकारी दिया।गन्ना विभाग के अशोक सिंह ने गन्ना फसल के बारे में बताया।एडीओ कृषि विभाग रामसेवक ने रबी फसल खेती प्रक्रिया संबंधित जानकारी दिया।आये हुए किसानों का आभार प्रकट किया।
कम्प्यूटर आपरेटर आदित्य चौधरी ने पी एम किसान संशोधन पर चर्चा किया।कन्हैया लाल ने पशुपालन पर परिचर्चा किया। कृष्णवीर सिंह ने खरपतवार नियंत्रण पर चर्चा किया। रूपेश मिश्रा ने अपना विचार रखा।इस मौके पर उषा, सावित्री, श्यामा, तहीद अहमद,तुलसीराम, पशुपति, सुरेंद्र चौधरी, रामदयाल, बलराम, राजभारती आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


